राष्ट्र निर्माण • युवा उत्थान • जनसमस्या निवारण • सरकारी योजना सहायता
राष्ट्र युवा सेवा संघ एक सशक्त, पारदर्शी एवं सामाजिक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण संगठन है। हमारा मुख्य ध्येय समाज में अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और प्रशासनिक व सामाजिक समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना है।
हमारा मानना है कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में मार्गदर्शन किया जाए तो एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। संघ द्वारा कांवड़ यात्रा, गणेश उत्सव जैसे विशाल सांस्कृतिक पर्वों में निरंतर निःशुल्क सेवा शिविरों का आयोजन किया जाता है।
आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाओं तथा राशन सहायता का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना।
नागरिकों की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक समस्याओं को ऑनलाइन वेबसाइट व शिविरों के माध्यम से दर्ज कर संबंधित विभाग से हल कराना।
विशाल धार्मिक एवं सामाजिक मेलों में चिकित्सा शिविर, जल सेवा, सुरक्षा मार्गदर्शन एवं सफाई अभियान चलाना।
Ensuring last-mile connectivity for welfare policies like Ayushman Bharat, E-Shram, PM Awas, and Pension schemes for eligible citizens.
Allowing citizens to log local infrastructure, ration, or administrative problems via website portal and taking necessary action with government officials.
Deploying youth volunteers during major events (Kanwar Yatra, Ganesh Utsav) for medical support, water distribution, and emergency aid.
गरीब व असहाय परिवारों को खाद्यान्न, वस्त्र एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना।
सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं आवेदन प्रक्रिया में आम जनता की मदद।
युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार, खेल एवं नशामुक्ति अभियानों के माध्यम से सशक्त बनाना।